पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने एडवोकेट उबैद शेख के निवास पहुंचकर उन्हें दी बधाई | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने एडवोकेट उबैद शेख के निवास पहुंचकर उन्हें दी बधाई | New India Times

मोमिन जमाअत बुरहानपुर के सचिव, शहर के सुप्रसिद्ध एडवोकेट, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, कांग्रेस पार्षद एवं नगर निगम बुरहानपुर में उप नेता प्रतिपक्ष उबैद शेख के सुपुत्र उसैदुल हक़ क़ादरी का निकाह 17 दिसंबर 2024 को महाराष्ट्र के धूलिया में संपन्न हुआ था। अधिवक्ता उबैद उल्लाह इब्ने सरदार मोती उल्लाह परिवार की ओर से 19 दिसंबर 2024 को हुसैन मैरिज हाल, सिंधी बस्ती बाईपास हमीद पुरा बुरहानपुर में एक शानदार वलीमे का आयोजन किया गया था। जिसमें बड़ी संख्या में समाज जनों के साथ-साथ शहर के गणमान्य नागरिकगण, कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश महासचिव अजय सिंह रघुवंशी, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के पूर्व जिला अध्यक्ष किशोर महाजन, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं नगर निगम अध्यक्ष प्रतिनिधि अमर मुन्ना यादव, पूर्व निगम अध्यक्ष गौरी शर्मा के साथ-साथ नगर के सभी पार्षदगण, नगर निगम के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी गण, बुरहानपुर अधिवक्ता संघ के सदस्य गण, कांग्रेस और बीजेपी के नेतागण ने शिरकत करके दुल्हा दुल्हन को आशीर्वाद देने और दुआओं से नवाज़ने के साथ- साथ सरदार मोतिउल्लाह परिवार से जुड़े समस्त सदस्यों को भी बधाई और शुभकामनाएं दी गई थी।

इस अवसर पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं खंडवा संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद अरुण सुभाष चंद्र यादव उक्त दोनों आयोजनों में शामिल नहीं हो सके थे। 4 जनवरी 2025 को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव 4 घंटे के अल्प प्रवास पर बुरहानपुर पहुंचे थे। 4 घंटे के व्यस्त दौरे के दौरान उन्होंने यहां अनेक कार्यक्रमों में शिरकत करने के साथ वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, पार्षद उबेद शेख एडवोकेट के निवास पर पहुंच कर उनके पुत्र उसैदुल हक़ क़ादरी के विवाह उपलक्ष में उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के अध्यक्ष रिंकू टांक, दिग्गज कांग्रेसी नेता अजय सिंह रघुवंशी, किशोर महाजन, इकराम अंसारी गब्बू सेठ, वाजिद इकबाल, अमर मुन्ना यादव, कांग्रेस ज़िला प्रवक्ता एडवोकेट निखिल खंडेलवाल, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष उबैद उल्लाह सहित अनेक नेतागण इस अवसर पर मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article