शिक्षक एमएलसी नेता प्रतिपक्ष लालबिहारी यादव ने असहाय गरीबों को बांटा कम्बल | New India Times

शरीफ़ अहमद खान, ब्यूरो चीफ, सोनभद्र (यूपी), NIT:

शिक्षक एमएलसी नेता प्रतिपक्ष लालबिहारी यादव ने असहाय गरीबों को बांटा कम्बल | New India Times

विकासखंड करमा के भरकवाह में शिक्षक एमएलसी नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने  समाज में बुजुर्गों के सम्मान में आ रही कमियों पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि आज बुजुर्गों को जो सम्मान मिलना चाहिए  वह नहीं मिल पा रहा है। आज बुजुर्गों को सम्मान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि व्यापारी, किसान, शिक्षक, छात्र, महिलाए आज परेशान है ऐसे में सबको सोचने की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि गरीबों और असहायों की हमेशा मदद करें। उक्त बातें पूर्व जिला पंचायत सदस्य राज कुमार यादव द्वारा आयोजित बाबा बिहारी इंटर कॉलेज भरकवाह में कंबल वितरण एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम में व्यक्त किया।

शिक्षक एमएलसी नेता प्रतिपक्ष लालबिहारी यादव ने असहाय गरीबों को बांटा कम्बल | New India Times

इसके पूर्व सपा जिला अध्यक्ष रामनिहोर यादव ने कहा कि अंबेडकर जी के द्वारा बनाए गए संविधान को बचाने की जरूरत है। श्याम बिहारी यादव ने कहा कि आज किसान, महिला परेशान है। पूर्व जिला अध्यक्ष संजय यादव, बाबूलाल यादव, समेत  कई लोगों ने अपने विचार व्यक्त किये।कार्यक्रम का संचालन रामकेश पनिका ने किया। उक्त अवसर पर 1000 गरीब असायों में कंबल वितरण किया गया। उत्तअवसर पर राधिका यादव, रवि भूषण सिंह, प्रबोध कुमार सिंह, हिंद केसरी ,बैजू बाबा ,लक्ष्मण यादव ,राजकुमार तिवारी, अनिरुद्ध यादव,समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक बी,एन, यादव ने आए हुए सभी अतिथियों  के प्रति आभार व्यक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article