DPDC बैठक: निर्धारित समय के भीतर पूरी होनी चाहिए सारी योजनाएं, रक्षा खडसे का आदेश | New India Times

नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

DPDC बैठक: निर्धारित समय के भीतर पूरी होनी चाहिए सारी योजनाएं, रक्षा खडसे का आदेश | New India Times

प्रधानमंत्री फसल बीमा , आवास , ग्राम सड़क , मिड डे मील , ग्रामीण पेय जल , दीन दयाल बिजली , डिजी इंडिया , कृषि सिंचाई , सर्व शिक्षा , रेलवे प्रोजेक्ट्स , राजमार्ग वगैरा वगैरा केंद्र सरकार की ओर से राज्य सरकार द्वारा जारी जितनी भी योजनाएं शुरू है वह निर्धारित समय के भीतर पूरी करे ऐसे सख्त आदेश केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे ने प्रशासन को दिए हैं। नियोजन भवन में आयोजित जिला नियोजन समिति की अध्यक्षता कर रही खडसे ने जिलाधिकारी आयुष प्रसाद से प्रशासनिक ब्यौरा लिया। कपड़ा मंत्री संजय सावकारे , सांसद स्मिता वाघ , विधायक सुरेश भोले , वि०अमोल चिमनराव पाटिल , वि०चंद्रकांत सोनवने , सभी महकमे के सीनियर और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

DPDC बैठक: निर्धारित समय के भीतर पूरी होनी चाहिए सारी योजनाएं, रक्षा खडसे का आदेश | New India Times

कपड़ा मंत्री से काफी उम्मीदें:
मंत्री गिरीश महाजन और गुलाबराव पाटील के दस साल के कार्यकाल में जलगांव जिले में रोजगार और अर्थ व्यवस्था को मजबूत करेगा ऐसा एक भी सार्वजनिक प्रोजेक्ट नहीं आया है।सुरेश जैन और एकनाथ खडसे का दौर शानदार था तब सिंचाई के सारे प्रोजेक्ट पूरे हुए कुछ कारखाने भी लगे। बीजेपी नेतृत्व ने संजय सावकारे को कपड़ा मंत्री बनाकर सीनियर्स को कड़ा संदेश दिया है। आम जनता सड़क बिजली पानी आरोग्य की आड़ में होने वाली कथित कमीशनखोर राजनीति से ऊब चुकी है वो चाहती है कि जिले में रोजगार पर बात हो टेक्सटाइल पार्क बने, केला प्रक्रिया यूनिट बने। विदित हो कि रक्षा खडसे के संसाद रहते रेलवे विभाग से संबंधित यातायात के कई काम पूरे हो चुके हैं जिस पर लोग संतोष व्यक्त करते नहीं रुकते।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article