डीएम व एसपी ने सदर थाने से लेकर बहादुरगंज पचराहे तक किया पैदल मार्च | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

डीएम व एसपी ने सदर थाने से लेकर बहादुरगंज पचराहे तक किया पैदल मार्च | New India Times

जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने पुलिस अधीक्षक राजेश एस, नगर आयुक्त विपिन कुमार मिश्रा एवं नगर मजिस्ट्रेट प्रवेन्द्र कुमार के साथ सदर थाना, सदर बाजार से आर्य महिला डिग्री कालेज होते हुए बहादुरगंज तिकुनिया पचराहे तक पैदल भ्रमण कर नगर में सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान सड़क पर से अतिक्रमण हटवाया, दुकान की सीमा से बाहर सामान रखने वालों पर जुर्माना लगाए जाने के निर्देश दिए तथा अगली बार अतिक्रमण न करने की हिदायत दी। दो पहिया वाहन पर ट्रिपल सवारी एवं बिना हेलमेट के चलने वालों के भी चालान करवाए।  साथ ही सभी व्यपारियों एंव दुकानदारों से अपने अपने कैमरे संचालित रखने तथा सड़क पर कचरा न फेकने के लिए  निर्देशित किया। इस दौरान खराब स्ट्रीट लाइटों को बदलने के भी निर्देश संबधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान सीओ पंकज पंत, थाना सदर बाजार प्रभारी सुरेंद्र पाल सिंह  दल बल के साथ रहे मौजूद।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article