त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

सागर जिले की देवरी जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पिपरिया पाठक में सभी पंचायत के विकास कार्य जो गुणवत्ता के साथ किया जाने थे मगर वह निर्माण कार्य पंचायत के सचिव, सरपंच एवं सह सचिव के कारण भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ते नज़र आ रहे हैं। ग्राम पंचायत में कुछ दिन पहले बूढ़ी मुआर में मेन रोड से नदी की तरफ जो सड़क निर्माण कार्य किया गया था वह मात्र 2 से 3 इंच की मोटाई और धूल भरी डस्ट से बनने के कारण सड़क दरारों में तब्दील होने लगा है। यदि उस सड़क पर कोई बड़ा वाहन चढ़ गया तो पूरी सड़क जर्जर होकर टूट जायेगी, इतना गुणवत्ताहीन कार्य किया गया है।

वहीं ग्राम पंचायत में लम्बे समय से सह सचिव की सैकड़ों अनियमितता की शिकायत होने के बाद भी लापरवाह सह सचिव पर जनपद पंचायत से लेकर जिला पंचायत के अधिकारीयों ने कोई कड़ी कार्यवाही नहीं की, सिर्फ नोटिस देकर पूरा मामला रफा दफा कर दिया। उस नोटिस के कारण सह सचिव ने उस राशि के भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं को सुधारने के लिए ग्राम पंचायत के खेरी ग्राम में नाली निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया है जो करीब 200-300 मीटर दूरी तक किया जाना है मगर उस निर्माण कार्य में धूल भरी डस्ट, ना वाइब्रेटर, ना माप दंड अनुसार नाली के नीचे बेस डाला गया ना ही स्टीमेट अनुसार लोहा एवं सीमेंट गिट्टी उपयोग की जा रही है नाली निर्माण कार्य पूर्ण रूप से गुणवत्ताहीन किया जा रहा है जिसमें सचिव सरपंच एवं सहायक सचिव के साथ इंजीनियर की भी मिली भगत सामने आ रही है। वहीं ग्राम पंचायत के लोगों का कहना है कि देवरी से मजदूर बुलाये जा रहे हैं और ग्राम पंचायत के बेरोजगार लोगों क़ो रोजगार नहीं दिया जा रहा है। हमेशा ग्राम पंचायत के बेरोजगार लोगों की जगह कभी मशीन से तो कभी बाहर के लोगों क़ो मजदूरी दी जाती है कभी कभी तो फर्जी काम बताकर फर्जी काम के मस्टर डाल दिए जाते हैं। मतलब साफ है कि शासन की राशि का सीधा दुरुपयोग किया जाता है और उसे राशि में बड़ा बंटाधार किया जाता है। अब आगे देखते हैं कि प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी क्या कदम उठाते हैं या पूरा मामला फिर नजरअंदाज करते हैं।
जांच कराई जाएगी, लापरवाही पाई जाने पर कार्यवाही की जायेगी: मनीषा चतुर्वेदी, सी.ई.ओ जनपद पंचायत देवरी

