मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:

क्रेन की टक्कर से नागौद बारा पत्थर निवासी बाइक सवार की हुई मौत, आज दिनांक 3 जनवरी को सतना रोड पर ओईला के पास तेजी से आ रही क्रेन क्रमांक एमपी 19Z J 6560 के चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए मोटर साइकिल सवार को मारी ठोकर, ठोकर लगने के बाद मोटर साइकिल चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई एवं एक घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक का नाम रामचंद्र दहायत एवं घायल आशीष दहायत जो की 12 पत्थर नागौद के निवासी बताए गए। समाजसेवक जफर अली मैहर द्वारा उनका इलाज एवं मदद की गई।
