सभी रैन बसेरों में रजाई, गद्दे सहित अन्य ठंड से बचाव के सभी उपाय होने चाहिए: डीएम | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

सभी रैन बसेरों में रजाई, गद्दे सहित अन्य ठंड से बचाव के सभी उपाय होने चाहिए: डीएम | New India Times

जिलाधिकारी ने नगर निगम एवं नगर निकायवार ठंड से बचाव आदि की समीक्षा करते हुए अपर नगर आयुक्त एवं समस्त अधिशासी अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि सभी रैन बसेरों में रजाई, गद्दे सहित अन्य ठंड से बचाव के सभी उपाय होने चाहिए तथा सभी सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलते रहे।

उन्होंने कहा कि गौशालाओं में गौवंशो को ठंड से बचाव सहित अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित रहे। सभी गौशालाओं में रात्रि में केयरटेकर अवश्य रुकना चाहिए। जिलाधिकारी ने कर करेत्तर वसूली की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि लक्ष्य के सापेक्ष 130 प्रतिशत से कम वसूली नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि टैक्स बेस बढ़कर वसूली करना सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कर चिन्हित स्थानों पर ही पहुंचाया जाए। सभी सामुदायिक शौचालय क्रियाशील एवं उनमेें व्यवस्था ठीक रहे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगर निगम एवं नगर निकायों में विज्ञापनों हेतू सर्वे कराया जाए और कहीं पर भी अवैध विज्ञापन नहीं लगने चाहिए यदि लगे हो तो जुर्माना वसूला जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि कहीं पर भी बिना परमिशन के विज्ञापन नहीं लगने होने चाहिए।

उन्होंने अपर आयुक्त को निर्देश दिए कि बरेली मोड़ से अजीजगंज पुल तक ई-विज्ञापन की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि नगर निगम एवं नगर निकायों में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखा जाए तथा गुणवत्ता की नियमित जांच होती रहे, निर्माण कार्य गुणवत्ता परक होने चाहिए। उन्होंने जल जीवन मिशन अंतर्गत अधिशासी अभियंता जल निगम शहरी को निर्देश दिए कि सभी खुदी हुई सड़के सही होनी चाहिए इस पर विशेष ध्यान दिया जाए।

जिलाधिकारी ने सभी नगर निकाय के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीसीटीवी कैमरे लगे की डिमांड भेजना सुनिश्चित करें, तथा कुछ सीसीटीवी कैमरे सोलर सिस्टम वाले भी लगवाएं जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ0 सुरेश कुमार,अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार पाण्डेय, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेन्द्र कुमार एवं अपर नगर आयुक्त एसके सिंह सहित समस्त अधिशासी अधिकारी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article