फ़िरोज़ खान, बारां (राजस्थान), NIT; ​प्रसूता ने एम्बुलेंस में दिया बच्चे को जन्म | New India Timesबारां जिला के शाहाबाद क्षेत्र के खटका गांव में सहरिया महिला ने एंबुलेंस में बालिका को जन्म दिया। रामसुखी पत्नी मुकेश सहरिया को सुबह 4:00 बजे से ही प्रसव पीड़ा होने लगी थी  लेकिन सुबह होने का इंतजार करने लगी। घर पर भी परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। जब असहनीय दर्द हुआ, तब ऐसे समय में उसने अपने पड़ोसियों को बताया कि मेरा पेट दर्द हो रहा है। महिलाओं ने पूरी स्थिति को जानकर, एम्बुलेंस को फोन किया। कुछ ही देर में  एम्बुलेंस भी आ गई। गांव से निकलते ही महिला रामसुखी ने बालिका को जन्म दिया। खटका के रिंकू नामदेव ने बताया की एम्बुलेंस को फोन देर से किया गया था इसलिए ऐसा हुआ है। अब शाहाबाद हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है। महिला के परिवार का कोई भी सदस्य साथ नहीं है। महिला ने बताया की वो कहीं बहार मजदूरी करने गए हुए हैं,  ऐसी स्थिति में  पीहर पक्ष को सुचना दी गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version