मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव जनपद मुख्यालय के अंतर्गत ग्राम पंचायत राखीकोल में महिला आदिवासी सरपंच द्वारा अपने ही पंचायत के सचिव एवं रोजगार सहायक पर आरोप लगाकर शिकायत किया है कि ग्राम पंचायत के निर्माण कार्यों को लेकर बिना जानकारी के एवं बिना इंजीनियर के ले आउट डाले कार्य प्रारंभ कर दिए गए हैं जिसकी जानकारी ग्राम वासियों द्वारा सरपंच को लगने पर उच्च अधिकारियों को अवगत करा एवं मनमाने तरीके से कार्य किए जाने को लेकर लिखित शिकायत जनपद में सौंपी गई है।

एक ओर आज सरकार महिला सशक्तिकरण की ओर बढ़ रही है।वहीं ग्राम पंचायत में एक महिला सरपंच के अधिकारों का हनन किया जा रहा है। सरपंच द्वारा इसकी शिकायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी से की गई है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सीईओ का कहना है कि शिकायत मिला है। इस संबंध में जांच दल गठित कर रहे हैं।
