एसपी राजेश एस को मिला डीआईजी ग्रेड, एडीजी और आईजी ने लगाई प्रतीक रैंक स्टार | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

एसपी राजेश एस को मिला डीआईजी ग्रेड, एडीजी और आईजी ने लगाई प्रतीक रैंक स्टार | New India Times

शहीदों की नगरी शाहजहांपुर और सन् 2025 पुलिस अधीक्षक राजेश एस के लिए एक यादगार बन गई। एसपी राजेश को नए साल में डीआईजी ग्रेड मिल गया और बुधवार को एडीजी रमित शर्मा और आईजी डा0 राकेश सिंह ने उनको प्रतीक ट्रैक स्टार लगाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। पिप्पिंग समारोह में उन्हें प्रतीक रैंक से सुशोभित किया और बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। राजेश.एस, पुलिस उपमहानिरीक्षक, मूल रूप से जनपद तूत्तुक्कुड़ि, तमिलनाडू के निवासी है। राजेश.एस वर्ष 2011 भारतीय पुलिस सेवा के पद पर कार्यभार ग्रहण किया गया।

राजेश.एस पूर्व में सहायक पुलिस अधीक्षक जनपद झॉसी एवं लखनऊ, पुलिस अधीक्षक नगर, जनपद कानपुर नगर, सेनानायक 45वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़, पुलिस अधीक्षक मैनपुरी, सेनानायक 2वीं बटालियन सीतापुर, पुलिस अधीक्षक भदोही, पुलिस अधीक्षक (ट्रेनिंग एंड सिक्योरिटी), डीसीपी पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी के पद पर तैनात रहे हैं।

राजेश.एस वर्तमान में पुलिस अधीक्षक, जनपद शाहजहांपुर के पद पर कार्यरत हैं। इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन बरेली, पुलिस महानिरीक्षक, बरेली परिक्षेत्र, स्टाफ ऑफिसर, जोनल कार्यालय बरेली एवं सभी शाखा प्रभारी मौजूद रहे।

By nit

Exit mobile version