रोटरी किंग मेघनगर के समाज सेवी भरत भाई मिस्त्री का जन्मदिन रोटरी सदस्यों ने मनाया अलग अंदाज में, पड़ोसी ने पड़ोसी धर्म निभाते हुए किया रक्तदान | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

रोटरी किंग मेघनगर के समाज सेवी भरत भाई मिस्त्री का जन्मदिन रोटरी सदस्यों ने मनाया अलग अंदाज में, पड़ोसी ने पड़ोसी धर्म निभाते हुए किया रक्तदान | New India Times

सेवा ही जिनका धर्म हो एसे समाजसेवी हर दिल अजीज व्यक्तित्व के धनी मिलनसार सरल स्वभावी आम व खास के दिलों पर राज करने वाले झाबुआ जिले के मेघनगर की आन बान शान रोटरी क्लब अपना के संस्थापक अध्यक्ष भरत भाई मिस्त्री का जन्मदिन अलग अंदाज में रोटरी क्लब अपना के सदस्यों ने नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं नगर के प्रसिद्ध आधुनिकमशीनों से लेश जीवन ज्योति हॉस्पिटल में भर्ती गर्भवती महिलाओं को खोपरा गोला एवं गुड वितरण कर सादगी से मनाया।

रोटरी किंग मेघनगर के समाज सेवी भरत भाई मिस्त्री का जन्मदिन रोटरी सदस्यों ने मनाया अलग अंदाज में, पड़ोसी ने पड़ोसी धर्म निभाते हुए किया रक्तदान | New India Times

समाज सेवी भरत भाई मिस्त्री अपने हर जन्मदिन पर ब्लड डोनेट रक्तदान करते हैं इनका ब्लड ग्रुप ओ पॉजिटिव है लेकिन इस बार उनका स्वास्थ ठीक नहीं होने एवं शुगर की दवाई चलने के कारण ब्लड डोनेट रक्तदान नहीं कर पाए तों उनके पड़ोसी दिपक पंचाल ने पड़ोसी धर्म निभाते हुए जीवन ज्योति हॉस्पिटल पहुंचकर ब्लड डोनेट रक्तदान किया इनका ब्लड ग्रुप ओ पॉजिटिव है दीपक पांचाल द्वारा ब्लड डोनेट रक्तदान करने पर जीवन ज्योति हॉस्पिटल के डायरेक्टर फादर थॉमस ने उपहार स्वरूप टी-शर्ट एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/01/VID-20250101-WA0156.mp4
New India Times

इस अवसर पर भरत मिस्त्री, श्रीमती माया शर्मा, माता मंजुला शर्मा, रोटरी क्लब अपना के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह सोलंकी, पड़वाल हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर किशोर नायक, जीवन ज्योति हॉस्पिटल के डायरेक्टर फादर थॉमस, मेघनगर ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर विनोद नायक, स्टोर कीपर प्रदीप नायक,  गोविंद सिंह चौहान, मांगीलाल नायक, कान्ति लाल नीमा, रहीम शेरानी, फारुख शेरानी, आदी की उपस्थिति में सादगी से जन्मदिन के उपलक्ष्य में वितरण किया गया। जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों का सोशल मीडिया पर भी सिलसिला लगातार जारी रहा विदेश से भी बधाई संदेश से मिलते रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version