वरिष्ठ वकील निर्मल मेहता श्री जैन श्वेतांबर श्री संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

वरिष्ठ वकील निर्मल मेहता श्री जैन श्वेतांबर श्री संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त | New India Times

श्री जैन श्वेतांबर श्री संघ अध्यक्ष मनोहरलाल भंडारी का कार्यकाल माह जनवरी-2025 में पूरा होने एवं पारिवारिक व्यस्तता के कारण वर्तमान श्री संघ अध्यक्ष मनोहरलाल भंडारी ने श्री संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्मल मेहता को संघ का कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत किया है। श्री संघ अध्यक्ष मनोहरलाल भंडारी ने सूचना-पत्र जारी करते हुए पारिवारिक व्यवस्तता के चलते श्री संघ के वर्तमान उपाध्यक्ष निर्मल मेहता को श्वेतांबर जैन श्री संघ का कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत करते हुए उन्हें श्री ऋषभदेव बावन जिनालय में साधु-साध्वी भगवंतों की वैयावच्च एवं जनवरी माह-2025 में वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल पूर्ण होने पर शीघ्र ही अध्यक्ष पद का चुनाव संपादित करने हेतु जिम्मेदारी दी है। श्री संघ अध्यक्ष मनोहरलाल भंडारी ने उक्ताशय की सूचना श्री संघ के वर्तमान समस्त पदाधिकारी-सदस्यों के साथ पेढ़ी श्री ऋषभदेव बावन जिनालय को भी सूचना-पत्र के माध्यम से दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article