मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

नगर आयुक्त डॉ0 बिपिन कुमार मिश्र ने प्रत्येक मंगलवार को प्रातः 10 बजे से 2 बजे तक नगर निगम कार्यालय में जन सुनवाई दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। जिसमें नगर निगम से संबंधित समस्याओं को सुना जाता है और उसका निस्तारण किया जाता है। इसी क्रम में जन-सुनवाई दिवस में 5 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 2 समस्याओं का मौके पर निस्तारण कराया गया। शेष समस्याओं के निस्तारण के लिए संबन्धित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया गया।
नगर आयुक्त ने समस्त नगरवासियों से अपील की गई कि प्रत्येक मंगलवार को नगर निगम कार्यालय में आयोजित होने वाले जन सुनवाई दिवस में सक्रिय प्रतिभाग कर नगर निगम प्रदान की जाने वाली सेवाओं से सम्बन्धित समस्याओं को रख सकते हैं, जिनका निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराया जायेगा। जन सुनवाई दिवस में अपर नगर आयुक्त एस0के0 सिंह, संयुक्त नगर आयुक्त संगीता कुमारी, लेखाधिकारी सी0पी0 मौर्य व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
