कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला खनिज प्रतिष्ठान की कार्यपालिका समिति की बैठक संपन्न | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला खनिज प्रतिष्ठान की कार्यपालिका समिति की बैठक संपन्न | New India Times

कलेक्टर नेहा मीना की अध्यक्षता में जिला खनिज प्रतिष्ठान की कार्यपालिका समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिला खनिज प्रतिष्ठान मद में प्राप्त राशि का उपयोग जिले के विकास कार्यों में करने हेतु विभिन्न विभागों से प्राप्त प्रस्तावों पर चर्चा की गई।

जिसमें जिले के विकास कार्यों एवं आवश्यकताओं को दृष्टिगत रखते हुए स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, भौतिक अवसंरचना, महिला एवं बाल विकास आदि के क्षेत्र में विभिन्न उपयोग जिला खनिज प्रतिष्ठान मद से करने हेतु समिति द्वारा अनुमोदन किया गया तथा इसकी स्वीकृति शीघ्र प्राप्त करने हेतु राज्य शासन को प्रस्ताव प्रेषित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही पूर्व में प्रेषित प्रस्तावों में संशोधन करने और विभिन्न प्रस्तावों की स्वीकृति प्राप्त होने के संबंध में समीक्षा की गई बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्र सिंह चौहान, जिला खनिज अधिकारी राकेश कनेरिया, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती निशा मेहरा एवं समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article