वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

थाना क्षेत्र के सदरपुर गांव में टेंट व्यापारी को घर में बंधक बनाकर बदमाशों ने जमकर लूटपाट की, तीस हजार की नगदी समेत ज़ेवरात पर हाथ साफ कर हुए फरार। थाना क्षेत्र की चौकी औरंगाबाद के सदरपुर गांव में देर रात को नकाबपोश करीब आधा दर्जन बदमाशों ने रविन्द्र यादव के घर पर धाबा बोल दिया दीवार फाँदकर घर में दाखिल हुए नकाबपोश बदमाशों ने घर में ग्रह स्वामी को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट करते हुए 30 हजार की नगदी सहित जेवरात साथ ले गए, बदमाशों ने करीब 1 घण्टे तक घर में रहे घर के हर कोने में लूटपाट करते रहे। बदमाशों के जाते ही गृह स्वामी ने डायल 112 को सूचना दी मौके पर पहुंचे 112 के पुलिस कर्मियों ने इंस्पेक्टर को बताया देर रात इंस्पेक्टर मैगलगंज ने मौका मुआयना किया।
वहीं थाना क्षेत्र के पिपरी अजीज गांव में संतोष अग्निहोत्री के घर रविवार रात चोरों ने घर में दाखिल होकर चोरी की वारदात को दिया अंजाम। तीसरी लूटपाट की घटना चीनी मिल कर्मचारी मनोज वर्मा निवासी ओसरी पिपरझला थाना मितौली के साथ हुई। रात्रि दस बजे चीनी मिल से ड्यूटी कर वापस आ रहे। चीनी मिल कर्मचारी को अलीनगर गॉव के पास दो बाइको पर सवार 6 लोगों जो की लाठी डंडो के साथ थे पीछा किया और फत्तेपुर गन्ना क्रय केन्द्र के सामने गिरा दिया। डंडों से पिटाई की, हेलमेट, पर्स, कागज आदि लूट लिये। बाइक भी छीन रहे थे तभी खेतों में सिंचाई कर रहे किसानों की आहत पाकर लुटेरे भाग गये।
112 पर सूचना के बाद स्थानीय पुलिस मौक़े पर पहुंची। मौके पर चीनी मिल के कई कर्मचारी व किसान भी पहुंचे। सुबह एडिशनल एसपी नेपाल सिंह ने घटनास्थल का मौका मुआयना करके शीघ्र खुलासे की बात कही। औरंगाबाद बरबर गोमती पुल के पास एडिशनल एसपी नेपाल सिंह की नेतृत्व में पुलिस ने गन्ने के खेत में काम्बिंग की जिसमे एक बदमाश को गिरफ्तार भी किया गया है, औरंगाबाद बरबर रोड पर देर रात दो व्यक्तियों को बाइक समेत गिरफ्तार भी किया गया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।
