निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

आल इंडिया स्वर्णकार समाज ऐसोशियेशन (रजिस्टर्ड) के जिलाध्यक्ष सिद्धार्थनगर शंभूनाथ सोनी जी को राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल वर्मा जी ने समाज के प्रति निष्ठा, लगन एवं कार्यकुशलता को देखते हुए जिलाध्यक्ष के साथ साथ प्रदेश उपाध्यक्ष के महत्वपूर्ण पद पर मनोनीत किया है।

स्वर्णकार समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शंभूनाथ सोनी जी ने बताया कि हम सभी अपने क्षेत्र एवं नगर के सभी धार्मिक, सामाजिक आयोजनों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं और किसी भी प्राकृतिक आपदा के समय हम, लोगों की यथा संभव मदद के लिए तत्पर रहते हैं। हमारा और संस्था का उद्देश्य है कि हम सभी समाज को संगठित रखें, सभी के सुख दुख में शामिल होकर एक दूसरे का सहयोग करें। लगभग तीन वर्ष से स्वर्णकार समाज के जिलाध्यक्ष के रूप में सफलता पूर्वक दायित्व निर्वहन करने पर दिल्ली में हुए राष्ट्रीय अधिवेशन में शीर्ष नेतृत्व ने प्रदेश उपाध्यक्ष की भी जिम्मेदारी देते हुए विशिष्ट सम्मान से सम्मानित किया, जिससे जिले के स्वर्णकार बंधुओं में खुशी की लहर दौड़ गई।तमाम स्वर्णकार बंधु प्रदेश उपाध्यक्ष शंभूनाथ सोनी जी के आवास पर पहुंच कर बधाई देते हुए. माला पहनाकर सम्मानित किये। इस शुभ अवसर पर ऑल इण्डिया स्वर्णकार समाज एसोसिएशन के कई पदाधिकारी गण उपस्थित रहे. प्रदेश उपाध्यक्ष शम्भूनाथ सोनी जी ने सभी का आभार प्रकट करते हुए. कहा कि हम समाज के प्रति सदैव अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहेंगे. और सभी बंधुओं से अपील किया कि अपने स्वर्णकार समाज के लोग संगठित रहें। इस सम्मान समारोह मे सतीश सोनी, दीन दयाल सोनी जी, बासुदेव सोनी जी, दीपक सोनी जी, लाला सोनी जी, विनय सोनी जी, जगदम्बा सोनी जी, सूर्य लाल सोनी जी, राजू सोनी जी, रोहित सोनी जी, चिंटू सोनी, पप्पू सोनी जी, शिवमंगल सोनी जी, अरून सोनी जी, प्रेम सागर सोनी जी, हरि ओंम सोनी जी, बब्बू सोनी जी, दिनेश सोनी जी, शनि सोनी जी (सीटू ), विनय सोनी जी, राकेश सोनी जी, संजय सोनी जी(मोटे), राजमन सोनी आदि उपस्थित रहे।

