निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

इटवा के ग्राम विशुनपुर हरि में भाजपा नेता प्रेम शंकर पाण्डेय के तत्वावधान में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्यअतिथि पूर्व बेसिक शिक्षामंत्री डा. सतीश द्विवेदी के हाथों, गरीबों, असहायों, निराश्रितों एवं जरूरतमंद लोगों में कंबल वितरित किया गया।
पूर्व मंत्री डा. सतीश द्विवेदी ने कहा कि मोदी-योगी की सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास का मंत्र लेकर देश प्रदेश का विकास और गरीबों के कल्याण के लिए युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है। लेकिन हर व्यक्ति का कष्ट दूर करने के लिए समाज के सामर्थ्य लोगों को आगे आना होगा।
सरकार गरीबी मिटाने का कर रही कार्य
पूर्व मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार गरीबों को आवास शौचालय इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड, जनधन खाता, उज्जवला योजना के अन्तर्गत निःशुल्क गैस कनेक्शन, निःशुल्क राशन वितरण, और हर घर को बिजली और पानी उपलब्ध कराकर देश से गरीबी मिटाने का काम कर रही है।
साथ ही साथ योगी सरकार भी उत्तर प्रदेश को जीरो पावर्टी वाला प्रदेश बनाने के लिए कृति संकल्प है। गरीब कन्याओं के विवाह से लेकर मुख्य्मंत्री राहत कोष से इलाज करवाने तक का कार्य सरकार कर रही। है फिर भी समाज के आर्थिक रूप से सक्षम लोगों की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि उनके आस पास रहने वाला कोई भी व्यक्ति भूखा या नंगा न रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्रवण गिरी, नगर पंचायत अध्यक्ष बिस्कोहर अजय गुप्ता, जिला मंत्री भाजपा कृष्णा मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता बलराम मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य प्रदीप कसौधन, अमित मिश्रा, राजेंद्र दूबे, जय प्रकाश पाण्डेय, लवकुश शुक्ला, अजय पाण्डेय, राम नरेश पासवान, खेम राज यादव, सभासद अमित पाण्डेय एवं निपेंद्र सिंह, केशव सोनी, कुंवर मिश्रा गौकरन पाठक चन्द्रकेश पाण्डेय, शुभम पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व क्षेत्रीय नागरिकों की उपस्थिति रही।

