निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

श्री अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश एवं श्री सिद्धार्थ अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देश पर व श्री शुबेन्दु सिंह क्षेत्राधिकारी इटवा के कुशल पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी श्री प्रकाश यादव थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर के नेतृत्व में आज दिनांक 30/12/2024 को महिला आरक्षी श्रीयंका सिंह, महिला आरक्षी साधना यादव महिला आरक्षी मंजू चौहान, महिला आरक्षी अल्का त्रिपाठी द्वारा

मदरसा इटवा में जाकर बालिकाओं एवं महिलाओं को उनके सम्मान एवं स्वालंबन मिशन शक्ति दीदी अभियान दृष्टिगत सरकार द्वारा चलाये गये मिशन शक्ति दीदी अभियान एवं महिला सुरक्षा सम्बन्धी योजनाओं, सुरक्षा कार्यक्रम के उद्देश्य एवं महिला सम्बन्धी अधिकारों के बारे में और गुड टच और बैड टच के बारे में जानकारी दी गई और शासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर के बारे में बताया गया।

