सलीमनाबाद और हथियागढ़ धान उपार्जन केन्द्रों का कलेक्टर विशेष गढ़पाले ने किया निरीक्षण | New India Times

शेरा मिश्रा/अविनाश द्विवेदी, कटनी (मप्र), NIT; ​सलीमनाबाद और हथियागढ़ धान उपार्जन केन्द्रों का कलेक्टर विशेष गढ़पाले ने किया निरीक्षण | New India Timesकटनी जिला कलेक्टर विशेष गढ़पाले ने शुक्रवार को स्लीमनाबाद और हथियागढ़ धान उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपार्जन केन्द्रों में किसानों से बात भी की, साथ ही सहकारी समितियों को स्पष्ट निर्देश दिये कि उपार्जन कार्य में किसान अनावश्यक रुप से परेशान ना हों, इस बात का विशेष ध्यान रखें। 

निरीक्षण के दौरान यह तथ्य भी उजागर हुआ कि गोदामों में खरीदी के बावजूद भी उपार्जित धान सीधे गोदामों में नहीं रखी जा रही है, जिसके कारण दो-दो बार तुलाई और उसे अंदर रखना पड़ रहा है। इस पर उपार्जित धान को सीधे तौल कर गोदाम के अंदर रखवाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश कलेक्टर ने दिये। स्लीमनाबाद में यह बात सामने आने पर समिति प्रबंधक एससीएन जारी करने के निर्देश कलेक्टर ने दिये। वहीं हथियागढ़ धान उपार्जन केन्द्र में लैपटॉप ना रखते हुये नेटवर्क होने की समस्या की बात समिति प्रबंधक द्वारा कलेक्टर को बताई गई। उन्होंने कहा कि मोबाईल नेटवर्क यहां पर है, वाईफाई डिवाईस खरीदें, लैपटॉप यहीं रखें और पर्ची जनरेट करें। साथ ही खुले में रखी उपार्जित धान का आकस्मिक बारिश से बचाव के लिये समुचित व्यवस्था की जानकारी भी श्री गढ़पाले ने ली। जिस पर समिति प्रबंधक ने मौन साध लिया। जिसे गंभीरता से लेते हुये दोषी समिति प्रबंधक को शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश कलेक्टर ने दिये। उन्होंने अपना विजन स्पष्ट करते हुये कहा कि किसी भी तरह की बहानेबाजी ना करें। समुचित व्यवस्थायें उपार्जन केन्द्रों में उपलब्ध हों, यह सुनिश्चित करें।​सलीमनाबाद और हथियागढ़ धान उपार्जन केन्द्रों का कलेक्टर विशेष गढ़पाले ने किया निरीक्षण | New India Timesधान उपार्जन केन्द्र के साथ ही पोंड़ी पहुंचकर प्राथमिक व माध्यमिक शालाओं की व्यवस्था भी श्री गढ़पाले ने देखीं। जहां पर माध्यमिक शाला में बच्चों के अनुपात में कम मध्यान्ह भोजन बनने की बात उजागर हुई। जिसे संजीदगी से लेते हुये स्वसहायता समूह और संबंधित हेडमास्टर से वसूली के निर्देश कलेक्टर विशेष गढ़पाले ने दिये। पंचायत द्वारा स्कूल परिसर में कराये गये फर्शीकरण का कार्य गुणवत्ताहीन प्रतीत होने पर ईई आरईएस को जांच करने और संबंधितों से रिकवरी के निर्देश श्री गढ़पाले ने दिये। साथ ही माध्यमिक शाला परिसर में बने अतिरिक्त भवन की जांच भी करने के लिये ईई आरईएस को निर्देशित किया।

   उपस्वास्थ्य केन्द्र कुआं पहुंचकर बीएचएनडी का जायजा भी श्री गढ़पाले ने लिया। इस दौरान उन्होने एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से जानकारी भी ली। साथ ही सभी का टीकाकरण कराने के निर्देश दिये। अमोच मे भी आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण कलेक्टर ने किया। जहां उन्होने बच्चों से नाश्ते और खाने की जानकारी ली और उनसे कविता भी सुनी। जिस पर सभी उपस्थित बच्चों ने ’’जॉनी जॉनी यस पापा’’ पोयम भी सुनाई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version