जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

नगर निगम भोपाल ए.एच.ओ. सफाई दरोगा को गाली देते हुए भाजपा पार्षद का ऑडियो वायरल हुआ है। यह रिकॉर्डिंग है वार्ड 48 के पार्षद अरविंद वर्मा और AHO 6 के बीच बातचीत की, पार्षद कैसे गलियां दे रहा है ये तो निगम के लिए बहुत ही आपत्ति जनक है। ऑडियो की पुष्टि न्यू इंडिया टाइम्स नहीं करता है।
पार्षद अरविंद वर्मा अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। दुकानों की अवैध वसूली को लेकर भी इन पर लगातार आरोप लगते रहे हैं जिसको लेकर पिछले दिनों महिलाओं के साथ मारपीट का ममला सामने आया था जिसकी नगर निगम एवं पुलिस में भी शिकायत दर्ज की गई थी मगर निगम कमिश्नर ने यह कहकर मामले को रफा दफा कर दिया कि पार्षद की कोई गलती नहीं है। अब देखना होगा कि बीजेपी की साख दांव पर लगी है। पिछली बार के मामले में भाजपा जिला अध्यक्ष पचोरी द्वारा शो काज नोटिस भी जारी किया गया था लेकिन मामला फिर रफा दफा कर दिया गया। कांग्रेस की नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि पूर्व में भी इस मामले को हमने गंभीरता से उठाया था लेकिन इस पर निगम कमिश्नर द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। कोई भी अधिकारी या कर्मचारी भी आखिर इंसान है जिसे न्याय मिलना चाहिए।

