किसानों का फार्मर रजिस्ट्री 31 दिसम्बर,2024 तक शत-प्रतिशत कराया जाये पूर्ण: जिलाधिकारी | New India Times

शरीफ़ अहमद खान, ब्यूरो चीफ, सोनभद्र (यूपी), NIT:

किसानों का फार्मर रजिस्ट्री 31 दिसम्बर,2024 तक शत-प्रतिशत कराया जाये पूर्ण: जिलाधिकारी | New India Times

जिलाधिकारी श्री बी.एन. सिह ने अगवत कराया है कि जिले के समस्त किसानों का फार्मर रजिस्ट्री 31 दिसम्बर 2024 तक शत-प्रतिशत किया जाना है। इससे किसानों को निम्नलिखित लाभ होेंगे। पी०एम० किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत आगामी 31 दिसम्बर 2024 के बाद क़िस्त प्राप्त करने हेतु फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य है। बिना फार्मर रजिस्ट्री के अगली क़िस्त प्राप्त नहीं होगी। किसानों को फसली ऋण हेतु किसान क्रेडिट कार्ड एग्रीकल्चर इंन्फ्रास्टक्चर फण्ड एवं कृषि के विकास हेतु अन्य ऋण प्राप्त करने हेतु फार्मर रजिस्ट्री आवश्यक होगा। फसल बीमा का लाभ प्राप्त करने में सुगमता होगी इसके साथ ही आपदा प्रबन्धन के अन्तर्गत कृषकों को क्षति पूर्ति हेतु कृषकों का चिन्हांकन करने में सुगमता होगी। फार्मर रजिस्ट्री कराने से किसान भाईयों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने तथा कृषि एवं सम्बद्ध विभागों को फार्मर रजिस्ट्री पर उपलब्ध ऑकडों के आधार पर योजनाओं का लाभ वितरण करने में सुगमता होगी। लाभार्थी कृषक भाईयों का बार-बार सत्यापन कराना आवश्यक नहीं होगा। जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से अपील की है कि अपने ग्राम पंचायत के किसानों को फार्मर रजिस्ट्री हेतु कृषकों के आधार कार्ड, मोबाइल जिस पर ओटीपी आयेगा एवं खतौनी की छाया प्रति के साथ अपने नजदीकी जनसेवा केन्द्र (सी0एस0सी0)/ग्राम स्तर पर लगे कैम्प/सेल्फ मोड में रजिस्ट्रेशन हेतु किसानों को प्रोत्साहित करते हुए शत-प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री सुनिश्चित करेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version