ग्राम रोज़गार सहायक/सहायक सचिव संघ की ज़िला स्तरीय कार्यकारिणी का गठन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

ग्राम रोज़गार सहायक/सहायक सचिव संघ की ज़िला स्तरीय कार्यकारिणी का गठन | New India Times

बुरहानपुर जिले के मोहन संगम पर ग्राम रोजगार सहायक/सहायक सचिव संघ की बैठक गत दिनों जिलाध्यक्ष नितेश राजपूत के नेतृत्व में संपन्न हुई। इसमें अध्यक्ष पद पर नितेश राजपूत, उपाध्यक्ष पद पर अरुण रनित एवं मुकेश मोरे, कोषाध्यक्ष पद पर श्रीराम पाटील, मीडिया प्रभारी सतीश महाजन, सचिव पद पर दिलीप कोली, सहसचिव पद पर संजय पाटिल, कार्यकारिणी समिति के 6 सदस्यों में सर्वश्री विनोद यादव, मनोज बाविस्कर, सचिन साहूकार, प्रशांत पाटिल, नानेश्वर खाडेराव, पवन बरडे को चुना गया है।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नितेश राजपूत ने बताया कि ग्राम रोजगार सहायक/सहायक सचिव संघ की इस बैठक में दोनों ब्लॉक (बुरहानपुर एवं खकनार) की सर्व सहमति से 13 सदस्यों पर आधारित नवीन जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिस में अध्यक्ष एक पद, उपाध्यक्ष दो पद, कोषाध्यक्ष एक पद, मीडिया प्रभारी एक पद, सचिव एक पद, सह सचिव  एक पद, और प्रबंधकारिणी समिति के 6 सदस्यों की नियुक्ति की गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article