मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

महापौर अर्चना वर्मा ने नगरवासियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए व उनके आवागमन में सुविधा के लिए वार्ड हयातपुरा, अहमदपुरा, खिरनीबाग, अजीजगंज में चार रोडों का लोकार्पण कर जनता को उपलब्ध किया। वर्मा ने कहा की शाहजहांपुर को विकसित बनाने के लिए जनता के लिए प्रत्येक पल उपस्थित हैं और चाहती हैं कि जनता भी विकसित बनाने में नगर निगम का सहयोग करें जिससे अन्य शहर हमारे शहर को देखकर प्रेरणा ले सकें. महापौर अर्चना वर्मा ने कहा कि वे चहुँमुखी विकास, सुंदरीकरण एवं नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगा तार काम कर रही है।
देश के सर्वोत्तम शहरों की श्रेणी में लाने के लिए शाहजहांपुर शहर में काफी काम करना है. आने वाले समय में कई ऐसे कार्य हैं जिनसे जनता को काफी सुविधा होगी जैसे फ्लाईओवर, नवीन सडकों का निर्माण, गलियों का निर्माण, नविन टंकियों का निर्माण जिससे जनता को बेहतर पानी की सुविधा उपलब्ध हो सके. उन्होंने यह भी कहा कि शहर के सभी कूड़ा घरों को समाप्त करने के लिए मोबाइल मैकेनिकल काॅम्पैक्टर लगाए जाएगे स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शाहजहांपुर को खुले में शौच से मुक्त करने के लिए पर्याप्त मात्रा में अधिक से अधिक सामुदायिक व सार्वजनिक शौचालय बनवाए जाएंगे।
इसके साथ साथ महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि जिन बच्चों की स्कूली शिक्षा नहीं हो पा रही है उनको अपने स्थानीय पार्षदों की मदद से ढूंढ कर उनको शिक्षा दिलवाई जाए. इस कदम को महापौर अर्चना वर्मा ने अत्यंत सार्थक बताते हुए कहा कि इस मुहीम को अतिशीघ्र आरम्भ किया जाएगा जिसके लिए स्वयंसेवी संगठनों, सांस्कृतिक संस्थाओं की मदद भी ली जाएगी जिससे बच्चे शिक्षा ग्रहण कर सकें. नगर में निवासरत सभी लोगों तक बिजली, पानी सड्क, चिकित्सा और शिक्षा पहुँचाने में हम अंतरआत्मा से प्रतिबद्ध हैं। इस मौके पर पार्षद अनूप त्रिवेदी, सोनी मिश्रा, नरेंद्र गुरु, मनीष गुप्ता, अरविन्द गुप्ता के अतिरिक्त मुख्य अभियंता एस आंबेडकर, अधिशासी अभियंता आशीष त्रिवेदी मौजूद रहे।
