तीर्थ के रूप में स्थापित होता आदर्श गौशाला: ज्योतिरादित्य सिंधिया | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

तीर्थ के रूप में स्थापित होता आदर्श गौशाला: ज्योतिरादित्य सिंधिया | New India Times

दिल्ली में श्रीकृष्णायन संतों ने केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी से भेंट कर गौशाला में गौमाता की सेवा के लिए उनके द्वारा दिए जा रहे महत्वपूर्ण योगदान के लिए साधुवाद प्रकट किया एवं इस अवसर पर संतों ने सिंधिया जी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित कर श्रीकृष्णायन पत्रिका भेंट कर शुभ आशीर्वाद प्रदान किया।

गौशाला को तीर्थ के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी ने संत आत्मानंद महाराज, अच्युतानंद महाराज, और ऋषभ देवानंद महाराज के साथ विस्तृत चर्चा की। इस विशेष बैठक में भाजपा जिला मंत्री सत्येन्द्र शर्मा भी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान ग्वालियर की आदर्श गौशाला और मध्य प्रदेश में गौ सेवा को बढ़ावा देने के लिए कामधेनु पर्यटन, जैविक ऊर्जा, और जैविक उर्वरक उत्पादन जैसे विषयों पर चर्चा हुई। साथ ही, ‘देशज दर्शन’ कार्यक्रम के तहत त्रिपुरा से समन्वय स्थापित करने और राष्ट्रीय स्तर पर गौशालाओं को प्रेरणास्रोत बनाने की योजनाओं पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ।

केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी ने आदर्श गौशाला को देश का रोल मॉडल बताते हुए कहा कि यह एक तीर्थ स्थल के रूप में स्थापित हो रहा है। उन्होंने संतों के प्रयासों की सराहना करते हुए आश्वासन दिया कि गौशाला के विकास और गौ सेवा के लिए जो भी आवश्यक कार्य होगा, उसे प्रदेश और केंद्र सरकार के माध्यम से पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्वालियर की आदर्श गौशाला का नाम विश्व स्तर पर पहुंचाना और अन्य गौशालाओं को इसी तर्ज पर विकसित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है।

सिंधिया जी ने गौ सेवा और संरक्षण को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया और इसे अपना  कर्तव्य  एवं  सौभाग्य बताया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article