अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

अवैध रूप से गैस सिलेण्डर रख कर रिफलिंग का काम करने वाले व्यक्ति को पिपलानी पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मिली जानकारी के अनुसार आज दिनांक 26.12.2024 को मुखबिर से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि चौकी आनंद नगर क्षेत्र के गुप्ता कालोनी में दिनेश परमार नाम का व्यक्ति अपने घर पर अवैध रूप से गैस सिलेण्डर रख कर रिफलिंग का काम कर रहा है। मुखबिर से सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर गैस सिलेंडर रिफिलिंग करने वाले व्यक्ति को पकड कर घरेलू गैस सिलेंडर से छोटे गैस सिलेंडर में रिफलिंग करने हेतु वैध लाइसेंस माँगा गया, जो उसके पास मौजूद नहीं था। तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।पकड़े गए आरोपी ने पूछ ताछ में अपना नाम दिनेश परमार पिता गोरीलाल परमार उम्र 48 वर्ष निवासी म.न.25 गुप्ता कालोनी आनंदनगर थाना पिपलानी भोपाल का होना बताया। पकड़े गए आरोपी के घर से इँण्डेन, एचपी, भारत कंपनी के कुल 20 सिलेंडर कुल किमती करीबन 50000/- रुपये जिसमें से कुछ सिलेण्डर भरे हुये तथा कुछ अधभरे हैं तथा रिफिलिंग करने का नोजल जप्त किया गया है।

