पत्रकार नवीन गुप्ता के हत्यारों के गिरफ्तारी की मांग को लेकर पत्रकारों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | New India Times

बदरूद्दीन खान, उन्नाव (यूपी), NIT;​पत्रकार नवीन गुप्ता के हत्यारों के गिरफ्तारी की मांग को लेकर पत्रकारों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | New India Timesउत्तर प्रदेश के उन्नाव जिला के पत्रकार नवीन गुप्ता के हत्यारों की गिरफ्तारी और पत्रकारों के सुरक्षा की मांग को लेकर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष के नेतृत्व में पत्रकारों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

विदित रहे कि पत्रकार नवीन गुप्ता की पिछले माह दिनदहाडे अज्ञात दबदमाशों ने गोली मार हत्या कर दी थी, जिससे पूरे जिले में तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी। इस वारदात के बाद से ही जिले के पत्रकारों में जबरदस्त आक्रोश पाया जा रहा है।

आज 8 दिसंबर शुक्रवार को तहसील पुरवा मे जनहित कारी ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष मा.जयशंकर पान्ङेय के नेतृत्व में पत्रकारों ने नवीन गुप्ता के हत्यारों की गिरफ्तारी व न्याय के लिए मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम प्रभु दयाल को सौंपी। एसडीएम ने कहा कि तुरंत कार्यवाही की जायेगी, पत्रकारों के सुरक्षा के इतंजाम भी होनी चाहिये।

इस मौके पर रत्नम चौरसिया एङवोकेट, बहारुददीन खान, मो.अहमद (चुनई), शाहरूख खान, सैय्यद मेराज अली, अमित कुमार आर्या, सुभाषचंद्र, रामबाबू, सुशील तिवारी, दिनेश साहू, वविरेन्द्र शुक्ला, अनुपम दीक्षित, अशोक तिवारी, सुनील सिंह, शिवमोहन, सुभम चौधरी, राजेन्द्र शुक्ला, आदि पत्रकार गण मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version