अन्नदाता किसान रो रहा कर्मों पर, समिति प्रबंधक हो रहा मालामाल | New India Times

मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:

अन्नदाता किसान रो रहा कर्मों पर, समिति प्रबंधक हो रहा मालामाल | New India Times

मैहर जिले के रामनगर क्षेत्र के सेवा सहकारी समिति बड़ा इटमा उपार्जन केन्द्र मार्कण्डेय वेयर हाउस टेगना किसानों से चल रही खुलेआम लूटाई। शासन की गाइड लाइन मापदण्ड इनके पैमानों से है परे। जुम्मेवार अधिकारी के आंखों तले चल रहा लूट का खेल, समिति प्रबंधक राकेश पाण्डेय उर्फ राजा गुरु अन्नदाता किसानों का बजा रहे बाजा।

बस एक नजर इधर भी डालें

मध्यप्रदेश शासन खाद्य नागरिक आपूर्ति द्वारा 40 किलो 600 ग्राम वारदातें सहित खरीदी की जानी है। जब की इनके द्वारा 38 किलो 200 ग्राम पर बोरी में तौल ली जा रही।
समिति प्रबंधक का खेल। खिलाड़ी बने राजा खेल पण्डा खेल की नीति उपार्जन केन्द्र पर।
समिति प्रबंधक द्वारा 38 किलो 200 ग्राम भर्ती धान तौलाई को 37 किलोग्राम पर बोरियों का माप बना कर तौल पर कनवर्ड किया गया। जहां 01 किलो 200 ग्राम किसान के हिस्से की धान समिति प्रबंधक के हिस्से पर आ जाएगी। जिसे कठोर चला कर उससे निकाल लिया जाएगा और कनवर्ड दौरान वारदानो की संख्या अंतर बजन का दोहरा लाभ भी प्रबंधक को आ गया। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित सतना द्वारा एफ.ए.क्यू धान खरीदी के संबंध पर पत्र क्रमांक 2354 दिनांक 19-12-2024 को वैधानिक कठोर कार्यवाही का पत्र लेख किया है।

शासन की गाइड लाइन पर धान की फसल उपार्जन केन्द्र पर पहोच पर गेटपास दिया जाएगा उसके पश्चात सर्वेयर द्वारा नमी/ मोइश्चराइजर चेक किया जाएगा  पर किसानों की धान का सेम्पल लिया जाएगा। किये गये स्लाटर बुकिंग के आधार गेट पास अनुसार तौलाई की जाएगी। तत्पश्चात तौलाई हुई धान की रशिद/गुटका दिया जाएगा उसके बाद उसकी बधाई/खाते पर चढ़ाया जाएंगा। तब जा कर कहीं रेडी टू ट्रांस्पोर्ट भण्डारण पश्चात किसान को भुगतान होगा। जुम्मेवार तंत्र द्वारा इन प्रक्रियाओं को चेक किया जाए तो निश्चय ही उपार्जन केन्द्र में समिति प्रबंधक के गुण और लक्षणों पर वैधानिक कठोर कार्यवाही का लेख सुनिश्चित होगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article