शेरा मिश्रा/अवनाश द्विवेदी,कटनी (मप्र), NIT;
गुरुवार को देश व प्रदेश के साथ-साथकटनी जिले में भी सशस्त्र सेना झण्डा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिला वेल्फेयर ऑफीसर व भूतपूर्व सैनिक परमानन्द चतुर्वेदी ने कलेक्टर विशेष गढ़पाले को ध्वज लगाया।
वहीं पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह को भी झण्डा दिवस के अवसर पर ध्वज लगाया गया। इसके साथ ही भूतपूर्व सैनिक एवं विधवाओं के सहायोग के लिये प्रेरित किये जाने का जिला वेल्फेयर ऑफीसर परमानंद चतुर्वेदी ने अनुरोध किया।
सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर भूतपूर्व सैनिक परमानन्द चतुर्वेदी ने निगमायुक्त संजय जैन सहित अन्य अधिकारियों को भी झण्डा लगाया।
