सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी महिला हक अधिकार महारैली का हुआ आयोजन | New India Times

शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2024/12/VID-20241222-WA0085.mp4
New India Times

सरदार नगर, सरदार मजेठिया क्रिड़ाँगन पर महिला हक अधिकार महारैली का आयोजन किया गया जिसमें चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र के दलित पिछड़ा समाज के महिला एवं पुरूष महारैली में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर ओमप्रकाश राजभर ने बताया कि उनकी पार्टी पूरे देश में महिला जागरूकता महारैली आ योजित कर रही है। इसमें उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इससे पहले महिलाओं के अधिकारों के लिए अभियान चलाया था तो केंद्र में महिला आरक्षण का बिल पास हुआ। इसीलिए अब उन्हें जागरूक किया जा रहा है। 33 प्रतिशत आरक्षण के बारे में बता रहे हैं और संगठित होकर लड़ने को कह रहे हैं। आने वाले समय में 50 प्रतिशत आरक्षण नौकरियों में भी मिलेगा।

जीरो पावर्टी अभियान से 15 लाख वंचित परिवारों को मुख्यधारा में लाएंगे

बाबा साहब की विचारधारा को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगे बढ़ा रहे हैं। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पंचायती राज विभाग ने जीरो पावर्टी अभियान की योजना बनाई। हर गांव में ऐसे 25 परिवारों का चयन करेंगे। एक साल में पूरे प्रदेश में 15 लाख परिवारों को मुख्यधारा में लाएंगे। उन्हें मकान, शौचालय, आयुष्मान कार्ड, सड़क आदि की सुविधा दी जाएगी। इसके साथ ही सभी गांवों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने की योजना है। इसके लिए रिसोर्स रिकवरी सेंटर (आरआरसी) बनाए जा रहे हैं।
टिकट बंटवारे में महिलाओं को मिले हिस्सेदारी।

उन्होंने कहा कि टिकट बंटवारे में आमतौर पर राजनीतिक दल महिलाओं को तवज्जो नहीं देते हैं। हमारी पार्टी महिलाओं को उचित सम्मान देगी। उन्हें इसीलिए जागरूक किया जा रहा है कि वे स्वयं भी आगे आएं। किसी चुनाव में महिलाओं को जिता तो सकते हैं लेकिन हमारी कोशिश है कि उन्हें इतना मजबूत बनाया जाए कि स्वयं भी अपनी बात रख सकें।

हम हमेशा चुनाव की तैयारी में, 25 सीटों पर लड़ेंगे

आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी हमेशा तैयारी में रहती है। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि यह पार्टी मान्यता प्राप्त राजनीति दल हो। इसके लिए कोशिश है कि कम से कम हम 25 सीटों पर चुनाव लड़ें। परिसीमन होगा तो सीटें बढ़ेंगी। सीटें बढ़ेंगी तो हमारी मांग भी बढ़ेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version