संविधान निर्माता डॉ बाबा साहेब आंबेडकर के अपमान के विरोध में कांग्रेसियों ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन | New India Times

मोहम्मद सिराज, ब्यूरो चीफ, पांढुर्णा (मप्र), NIT:

संविधान निर्माता डॉ बाबा साहेब आंबेडकर के अपमान के विरोध में कांग्रेसियों ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन | New India Times

संविधान निर्माता डॉ बाबा साहेब आंबेडकर के अपमान के विरोध में शुक्रवार को जिला, ब्लॉक, नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री सुरेश झलके, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री विश्वास कॉम्बे, श्री सुनील बुधराजा, बड़चिचोली ब्लॉक अध्यक्ष श्री श्रीकांत महाजन, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लताताई तूमड़ाम, महिला ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती शारदा धुमाल, अनुसूचित जाती प्रकोष्ठ पदाधिकारी श्रीमती प्रतिमा मेश्राम, श्रीमती मीणा ढोके, युवा नेता श्री विनोद गजभिये, श्रीमती कीर्ति पठाड़े मीडिया प्रभारी श्री देवकान्त मांडोगड़े केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह द्वारा लोकसभा में संविधान निर्माता डॉ बाबा साहेब अंबेडकर जी के प्रति अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है जो देश हित में बहुत निंदनीय है। जिसका पांढुर्ना जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, नगर कांग्रेस, महिला कांग्रेस के सभी संगठन घोर विरोध करते हैं। इसी विषय को लेकर पांढुर्ना जिला, ब्लॉक, नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा दिनांक 20/12/2024 दिन शुक्रवार को 1 बजे तीन शेर चौक स्थित संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थल पर एकत्रित होकर डॉ भीमराव आंबेडकर जी के चरणों में पुष्प माला आर्पित कर मप्र के महामहिम राज्यपाल के नाम जिला पांढुर्णा अनुविभागीय कार्यालय में श्री अनुविभागीय अधिकारी को उचित कार्यवाही हेतु ज्ञापन सौंपा गया।
इस दौरान सौसर ब्लॉक एव नगर कांग्रेस कमेटी, नाँदन वाड़ी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, बड़चिचोली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, अनुसूचित जाति ब्लॉक एव नगर प्रकोष्ठ, अनुसूचित जनजाति ब्लॉक एव नगर प्रकोष्ठ, महिला ब्लॉक एव नगर कांग्रेस कमेटी, सेवादल ब्लॉक एव नगर कांग्रेस कमेटी, किसान ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी, युवक ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी, NSUI ब्लॉक एव नगर संगठन एवं समस्त नगर पालिका पार्षद गण एवं सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article