पुलिस आयुक्त भोपाल ने यातायात अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

पुलिस आयुक्त भोपाल ने यातायात अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश | New India Times

पुलिस आयुक्त भोपाल श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा यातायात अधिकारियों के साथ बैठक की गई। इस बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आम रास्ते, चौराहा एवं जहां आपकी डियूटी है वहां पर डियूटी के दौरान व्यवस्था बनाया जाना आपकी प्राथमिकता है किसी भी शहर में पुलिस की कार्यपणाली को लेकर यातायात के बल के द्वारा अच्छी डियूटी किये जाने पर जनता पुलिस के प्रति अपनी धारणा निश्चित करती है।

आम जनता जब भी सड़क का उपयोग करती है उनका वास्ता यातायात पुलिस से रहता है भोपाल शहर में लगभग 18 लाख वाहन पंजीकृत है एवं बाहर से भी वाहनों का आवागमन होता रहता है। जब सड़क पर दबाव हो तो पुलिसकर्मी अपनी डियूटी स्थान पर सक्रिय रहे एवं डियूटी के दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्षन करें।

डियूटी पर उपस्थित अधिकारी बाॅडीवार्न कैमरा धारण करें । सभी जोन प्रभारी सहायक पुलिस आयुक्त अपने क्षेत्र में रहकर भ्रमण करें। जिन क्षेत्रों में पीक अवर्स में लगातार यातायात का दबाव रहता है उन स्थानों पर यातायात के सुचारू संचालन के लिए रणनीति बनायें। दबाव के क्या कारण हैं इन्हें चिन्हित कर निदान के उपाय करें।

भोपाल शहर अलग-अलग क्षेत्रों के अनुसार कार्यप्रणाली बनायें और ऐसे स्थानों पर बल लगायें ताकि यातायात सुचारू रूप से चलाया जा सके। डियूटी पर तैनात यातायात अधिकारी कर्मचारी का जनता के प्रति व्यवहार अच्छा हो इस बात का ध्यान रखें। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जहां यातायात संचालन के लिए सिग्नल लगे है तथा चैराहों पर पुराने समय की रोटरियां बनी है। इन स्थानों का भ्रमण करें तथा यह सुनिश्चित करें कि इसकी क्या आवश्यकता है। इसके सुधार हेतु कार्य करायें।

साथ ही निर्देश दिये गये कि अपने-अपने बीट क्षेत्र में सतत् भ्रमण कर सभी अधिकारी क्षेत्र की समस्याओं को चिन्हित करें तथा निराकरण के प्रयास करें। दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिये पृथक से प्रयास किये जायें। ब्लैक स्पाॅट का अध्ययन कर वांछित सुधार कार्य संबंधित विभागों के सहयोग से किये जायें। पुलिस आयुक्त श्री मिश्र ने बल और संसाधनों की कमी को शीघ्र पूरा करने के निर्देश भी दिये।
इस बैठक में पुलिस उपायुक्त यातायात श्री संजय सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात, सहायक पुलिस आयुक्त, निरीक्षक एवं उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी उपस्थित थे।

By nit

Exit mobile version