रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर के औद्योगिक क्षेत्र में चन्द लोगों के संरक्षण के चलते नकली खाद्य बनाने का कारोबार जोर-जोर से चल रहा है। हमारे सूत्रों के अनुसार पता चला है की नगर की एक फैक्ट्री का निकला वेस्ट मटेरियल तथा कथित उद्योगपति खरीद रहे हैं और खाद्य का स्वरूप देकर नकली खाद्य किसानों के खेतों में भेज कर जमीनों को बंजर बना रहे हैं।

मेघनगर के औद्योगिक क्षेत्र में हमारे सूत्र बताते हैं आगे कांच की दुकान पिछे खाद्य का मकान सूत्रों का यह तक कहना है कि उच्च अधिकारियों की जानकारी में उक्त गौरख धंधा पूरी तरह है लेकिन जान कर भी अनजान बने हुए हैं।
