मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

उत्तर प्रदेश के जिला शाहजहांपुर में थाना मदनपुर क्षेत्र में ट्रक और कार की टक्कर में कार सवार पांच लोग की मौत, पांच लोग घायल। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश एसo ,संजय कुमार एसपी सिटी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल-चाल जाना।
एसपी ने बताया कि ट्रक और कर की टक्कर में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई थी दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई है इसमें पांच लोग घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक रियासत अली शाहजहांपुर से दिल्ली जा रहे थे थाना मदनापुर क्षेत्र के स्टेट हाईवे पर इस दर्द नाक हादसे में दो बच्चे, दो महिलाएं व एक पुरुष की मौत हो गई वहीं पांच लोग घायल है रियासत दिल्ली में रहकर कपड़े का काम करते थे।
