अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

मथुरा वृंदावन नगर निगम द्वारा महानगर में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर गरीब एवं निराश्रितों को शीत लहर से बचने के लिए रेन बसेरा की व्यवस्था की गई है। रेन बसेरा की व्यवस्थाओं को जानने के लिए बीती रात्रि सर्द हवाओं के बीच नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उनका रेन बसेरा में गैस गीजर लगे होने के अलावा गर्म पानी की व्यवस्था और रजाई गद्दे मौजूद मिले।
शीतकालीन ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए निराश्रितों को शीत लहर से बचाने हेतु नगर निगम मथुरा वृंदावन के द्वारा 04 जोन में 13 शेल्टर होम/रैन बसेरों की व्यवस्था नगला कोल्हू बंगाली घाट भूतेश्वर रेलवे स्टेशन वृंदावन में अटल्ला चुंगी परशुराम पार्क मथुरा जंक्शन गेट के दोनों गेट भूतेश्वर तिराहा लक्ष्मण शहीद गोवर्धन चौराहा जिला अस्पताल कालीदह के पास नया बस अड्डा पर की गयी है। नगर आयुक्त द्वारा व्यवस्थाओं के बारे में पूछा गया। विजिटिंग रजिस्टर को देखा गया। निरीक्षण के दौरान अनिल कुमार अपर नगर आयुक्त, श्रीमती कल्पना सिंह चौहान सहायक नगर, मोहम्मद अनवर ख्वाजा महाप्रबंधक जल, अमरेंद्र गौतम प्रभारी क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी महेश चंद्र आदि उपस्थित रहे।
