मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर खंडवा एवं हरदा का न्यायिक क्षेत्राधिकार माननीय जबलपुर उच्च न्यायालय को है। बुरहानपुर, खंडवा एवं हरदा के अधिवक्ता गणों, पक्षकारों, अधिकारियों को न्यायिक अपील एवं अन्य कार्यों के लिए जबलपुर जाना पड़ता है, जो कि बुरहानपुर खंडवा एवं हरदा से बहुत दूर है जबकि खंडपीठ इंदौर पास होने के पश्चात भी तीनों जिलों के लोगों को जबलपुर आने जाने में समय एवं आर्थिक नुकसान होता है। इस सबंध में इन तीनों जिलों का न्यायिक क्षेत्र इंदौर खंडपीठ किए जाने हेतु ज्ञापन दिल्ली में केंद्रीय कानून मंत्री भारत सरकार श्री अर्जुन राम मेघवाल को सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के नेतृत्व में उक्त तीनों जिलों के प्रतिनिधिमंडल में शामिल अधिवक्ताओं ने दिया। इस अवसर पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटील के साथ अधिवक्ता आदित्य प्रजापति, संजय शाह, सत्यनारायण वाघ, विनोद काले, देवेंद्र पाटीदार, अभय दुबे, मौसम गंगराडे, राजेश चौधरी एवं अधिवक्तागण उपस्थित थे।
