जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:
गांधी प्रतिमा के नीचे विधानसभा सत्र के दौरान शरीर पर पोस्टर लगाकर मौन धारण कर रहे विधायक कमलेश्वर डोडियार से एक डॉक्टर से बहस होने के बाद डॉक्टर की द्वारा गाली गलौज बदतमीजी किए जाने पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
गालीबाज डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं डोडियार
पोस्टर पर लिखा मुझे दी गई गलियां सभी विधायकों और पूरे देश के आदिवासियों का अपमान है…आखिर गालीबाज डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं ? मध्य प्रदेश विधानसभा सदन चलेगा क़ानून से, लेकिन इतनी कल की सर्दी में गांधी प्रतिमा के नीचे बैठ करके जो आंदोलन का रास्ता उन्होंने अपनाया है आज गांधी जी बहुत खुश होंगे मध्य प्रदेश में आदिवासी एक बड़ा तबका है जो एक बड़े आंदोलन का रूप ले सकता है। वही विधानसभा अध्यक्ष एवं स्पीकर नरेंद्र तोमर से मंत्री विश्वास सारंग के प्रयासों से डोडियार को मिलवाने ले गए लेकिन धरना फिर भी जारी है डॉक्टर पर कार्रवाई को लेकर के लगातार मांग बढ़ रही है।
