दिल्ली में संपन्न UC MAS परीक्षा में पास हुए बच्चों को सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने दी बधाई | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

दिल्ली में संपन्न UC MAS परीक्षा में पास हुए बच्चों को सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने दी बधाई | New India Times

इस बार देश की राजधानी दिल्ली में संपन्न हुई यूसी मास परीक्षा में बुरहानपुर के 10 बच्चों ने शिरकत करके बुरहानपुर का नाम विश्व पटेल पर रोशन किया है। इस उपलब्धि में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल की पोती और उनके भतीजे एवं युवा नेता गजेंद्र पाटील की बेटी आराध्या पाटिल सहित बुरहानपुर के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अमित सैयद की बेटी (पूर्व विधायक हमीद क़ाज़ी की नवासी नवासा) भी शामिल है।

बुरहानपुर से लेकर बच्चों की उपलब्धि पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इन बच्चों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए लेख किया है कि आज मेरी पोती आराध्या पाटील ने UCMAS की दिल्ली में हुई अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता के एफ ग्रुप में सेकंड रनर अप एवं लव्या मित्तल, हर्ष होलम, तनिष्क दाँगी, नव्या गढ़वाल, गरिमा दलाल, प्रज्वल मोरे, दक्षिता शाह, अबसार सय्यद ने उत्कृष्ट पुरस्कार प्राप्त कर बुरहानपुर का नाम रोशन किया है। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने सभी बच्चों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version