मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मध्यप्रदेश शासन द्वारा दिनांक 11 दिसंम्बर 2024 से 26 जनवरी 2025 तक “मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान” तहत जनकल्याण पर्व का आयोजन किया गया है। जिस के तहत मंगलवार को नगर निगम बुरहानपुर द्वारा वार्ड नंबर 11 शास्त्री वार्ड तथा गांधी चौंक में भवन में शिविरों का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा गरीब के कल्याण एवं विकास के लिए दृढसंकल्पित होकर प्रयास किया जाना मुख्य उद्देश्य है।
भारत सरकार और राज्य सरकार की हितग्राही मूलक योजनाओं में तथा लक्ष्य प्रदान की गई योजनाओं जैसे स्वच्छता सुविधाए, एल.पी.जी. गैस कनेक्सन, पी. एम.स्वनिधि, 70 प्लस आयुष्मान कार्ड, भवन निर्माण श्रमिक के आयुष्मान कार्ड, आवश्यक वित्त सेवाएं, आवास सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ सेवाएं स्वास्थ परिक्षण, स्वच्छ पेयजल नवीन नल कनेक्सन, आधार अपडेशन, पेंशन ई-के वाय सी, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, भवन अनुज्ञा प्रमाण पत्र, फायर एन.ओ.सी., ट्रेड लायसेंस, आदि के हितग्राहियों को हितलाभ प्रदान किया गया।
नगर निगम द्वारा वार्डो में अपने कर्मचारियों की ड्यूटी सुबह 10:00 से शाम 6:00 बजे तक लगाई गई है जिसमें शिविर में उपस्थित हितग्राही से बात कर विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया जा रहा है। शिविर में वार्ड न 11 शास्त्री वार्ड में 85 तथा वार्ड न 12 गांधी चौंक में 26 आवेदन शिविरों में हितग्राहियों से प्राप्त हुए हैं। सभी आवेदनों को इनके स्वीकृति की कार्यवाही जारी है।
शिविर में निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने निरीक्षण किया। शिविर में आए हितग्राहियों से निगम आयुक्त ने बात कर मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना के जो भी आवेदन आए है उनका शीघ्र निराकरण करने के भी निर्देश दिए गए। इस अवसर पर शिविर में निगम के एम आई सी चैयरमैन नितेश रोशन दलाल, निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव, शिविर प्रभारी संतोष महाजन, अनूज तारे, आकांक्षा तिवारी निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
