परिषद की प्रांतीय बैठक में उठा आठवें वेतन आयोग के गठन का मुद्दा | New India Times

शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

परिषद की प्रांतीय बैठक में उठा आठवें वेतन आयोग के गठन का मुद्दा | New India Times

16 दिसंबर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय बैठक से लौटे कर्मचारी नेताओं ने बताया कि प्रांतीय बैठक में पुरानी पेंशन बहाली और आठवें वेतन आयोग का मुद्दा छाया रहा पार्टी अध्यक्ष हरकिशोर तिवारी ने कहा कि यदि सरकार जनवरी में इन दोनों मुद्दों पर फैसला नहीं लेती है तो कुंभ के मेले में कर्मचारी नेता अपना महाकुंभ लगाकर आंदोलन की रणनीति तय करेंगे।

गोरखपुर जनपद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने प्रांतीय कार्यकारिणी में सभी लंबित सहमत बनी मांगों का भी मुद्दा उठाया उन्होंने कहा कि हमने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी से मिलने का समय मांगा है जैसे ही माननीय मुख्यमंत्री जी समय देते हैं उनके सामने कर्मचारियों की सभी समस्या रखूंगा और उसे निदान करने की पूरी कोशिश करूंगा क्योंकि माननीय मुख्यमंत्री जी गोरखपुर में सांसद रहते हुए कर्मचारी आंदोलन की अगुवाई कर चुके हैं श्री रुपेश कुमार ने प्रांतीय अध्यक्ष से गुहार लगाई कि आप मुख्य सचिव से मिलकर सभी लंबित मांगों को शीघ्र ही पूरा कराएं।

परिषद की अगली बैठक प्रयागराज के जिला अध्यक्ष के आमंत्रण पर प्रयागराज में होगी जहां प्रदेश के सभी वरिष्ठ कर्मचारी नेता महाकुंभ स्नान में शिरकत करेंगे तथा वहीं से आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। प्रांतीय कार्यकारी की बैठक में शिरकत करने वाले नेताओं में रूपेश कुमार श्रीवास्तव, गोविंद जी, मदन मुरारी शुक्ल, संजय सिंह, राजेश सिंह, श्याम नारायण शुक्ल, अशोक पांडे, अनूप कुमार, इजहार अली, राजेश मिश्रा आदि कर्मचारी नेता शामिल रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version