भारतीय योग संस्थान लखीमपुर द्वारा गुरु नानक इंटर कॉलेज में पांच दिवसीय निःशुल्क योग द्वारा रोग प्रतिरोधक क्षमता संवर्धन शिविर का किया गया आयोजन | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

भारतीय योग संस्थान लखीमपुर द्वारा गुरु नानक इंटर कॉलेज में पांच दिवसीय निःशुल्क योग द्वारा रोग प्रतिरोधक क्षमता संवर्धन शिविर का किया गया आयोजन | New India Times

भारतीय योग संस्थान, लखीमपुर द्वारा जन कल्याण की भावना से स्थानीय गुरु नानक इंटर कॉलेज में 11 दिसंबर 2024 से 15 दिसंबर 2024 तक पाँच दिवसीय निःशुल्क योग द्वारा रोग प्रतिरोधक क्षमता संवर्धन शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में प्रशिक्षित योग शिक्षकों द्वारा रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के उपायों के साथ-साथ पेट संबंधी गंभीर रोग, मधुमेह, हृदय रोग, पित्त दोष, मोटापा, हड्डी दोष, कब्ज, गैस, पथरी, दस्त, अपच, अल्सर आदि समस्याओं के समाधान के लिए योग की विभिन्न विधियाँ बताई गईं।

शिविर के समापन दिवस पर अपर उप जिलाधिकारी रेनू मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन और स्वागत गीत से हुई, जिसे अर्चना श्रीवास्तव और एकता गुप्ता ने मधुर स्वर में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश कुमार वर्मा एडवोकेट ने की तथा संचालन शिवराम वर्मा (जिला मंत्री) और अशोक तोलानी (संगठन मंत्री) द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में सेवक सिंह अजमानी, संरक्षक नरेश चंद्र वर्मा (प्रांतीय प्रधान पूर्वी उत्तर प्रदेश) और मार्गदर्शक के० पी० त्रिपाठी की गरिमामयी उपस्थिति रही। महिला जिला प्रधान अर्चना श्रीवास्तव का विशेष योगदान रहा। शिविर में महिला जिला मंत्री कामिनी मिश्रा, संगठन मंत्री सुशीला सिंह सहित अन्य महिला, पुरुष, क्षेत्रीय प्रधान, मंत्री, जिला कार्यकारिणी सदस्य, केंद्र प्रमुख, मीडिया प्रभारी तथा साधकों ने सहभागिता की।

योग अभ्यास और विधियाँ
शिवराम वर्मा द्वारा सूर्य नमस्कार, त्रिकोणासन, योगमुद्रा, मंडूकासन, हास्यासन तथा प्राणायाम जैसे उज्जायी, भ्रामरी, भस्त्रिका आदि का अभ्यास कराया गया। ध्यान सत्र का संचालन रमेश कुमार वर्मा एडवोकेट ने किया।

संरक्षक नरेश चंद्र वर्मा ने वायु मुद्रा, सूर्य मुद्रा, अपान मुद्रा, अपान वायु मुद्रा, अंगुष्ठ मुद्रा विधियाँ और उनके लाभ बताए। सेवक सिंह अजमानी ने योग के जीवन में महत्व और योगासन व व्यायाम के बीच के अंतर को स्पष्ट किया। इस अवसर पर दिलीप त्रिपाठी गुरु नानक क्षेत्र क्षेत्रीय मंत्री व मीडिया से प्रभारी भी मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि का संबोधन
मुख्य अतिथि रेनू मिश्रा (अपर उप जिलाधिकारी) ने अपने संबोधन में कहा कि “यह एक बहुत ही सराहनीय और परोपकारी कार्य है, जिसे भारतीय योग संस्थान निःशुल्क कर रहा है। मैं स्वयं भी अब नियमित योग साधना अपनाऊँ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version