भोपाल लोकायुक्त ने फोन नंबर जारी कर रिश्वतखोरों की मांगी सूचना, मध्य प्रदेश लोकायुक्त पुलिस ने जारी किए नंबर, भ्रष्टाचार पर लगेगी लगाम | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल लोकायुक्त ने फोन नंबर जारी कर रिश्वतखोरों की मांगी सूचना, मध्य प्रदेश लोकायुक्त पुलिस ने जारी किए नंबर, भ्रष्टाचार पर लगेगी लगाम | New India Times

भोपाल मध्यप्रदेश लोकायुक्त पुलिस ने पहली बार रिश्वतखोरी की शिकायतों के लिए टेलीफोन और मोबाइल नंबर जारी किए हैं। इन नंबरों पर मिलने वाली शिकायतों को सुनने और उचित मार्गदर्शन देने के लिए एक विशेष टीम भी बनाई गई है। यह टीम भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायतों को रजिस्टर में दर्ज करेगी और इन शिकायतों की निगरानी संबंधित जोन के पुलिस अधीक्षक द्वारा की जाएगी। इससे पहले राजस्थान एसीबी और सीबीआई जैसी भ्रष्टाचार निवारण एजेंसियां इसी तरह के नंबर सार्वजनिक करती रहीं हैं।

लोकायुक्त पुलिस ने जारी किए नंबर

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो ऐसा पहली बार है, जब मप्र लोकायुक्त पुलिस ने भी अपने नंबर इस तरह से सार्वजनिक किए हैं। डीजी लोकायुक्त जयदीप प्रसाद ने जानकारी दी है कि रिश्वत मांगने वालों की सूचना अब 0755-2540889 और 9407293446 पर भी दी जा सकती है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version