परभणी महाराष्ट्र में संविधान तोड़फोड़ की घटना को लेकर बुरहानपुर में अंबेडकर अनुयाइयों ने ज्ञापन देकर व्यक्त किया रोष | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

परभणी महाराष्ट्र में संविधान तोड़फोड़ की घटना को लेकर बुरहानपुर में अंबेडकर अनुयाइयों ने ज्ञापन देकर व्यक्त किया रोष | New India Times

मध्य प्रदेश का बुरहानपुर जिला महाराष्ट्र से लगा होने के कारण अंबेडकर अनुयायी यहां हमेशा सक्रिय एवं जागरूक रहते हैं। महाराष्ट्र के परभणी जिले में बाबा साहब के संविधान को तोड़ने का प्रयास किया गया। दोषी को अंबेडकर अनुयायियों द्वारा सबक सिखाया गया और पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस द्वारा इस मामले को गंभीरता से न लेने पर माहौल दिन प्रतिदिन बढ़ते गया। फिर भी उचित कार्रवाई नहीं की गई। उल्टा अंबेडकर अनुयायियों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया जिससे कई अंबेडकर अनुयाई घायल हुए। जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। ऐसा ही वीडियो बुरहानपुर में भी देखने में आया और यहां संयुक्त रूप से ज्ञापन की तैयारी की गई।

भीम सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दत्तू मेढ़ेजी द्वारा बताया कि दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो और पुलिस द्वारा अंबेडकर अनुयाईयों पर जबरन झूठे मुकदमे बनाए गए एवं लाठी चार्ज में घायल लोग का मेडिकल करके जांच अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया जाए। ऐसी ही एक घटना पूर्व में भीम कोरेगांव में घटी घटना के कारण एक बड़ी घटना बुरहानपुर में भी घटी थी। जिसकी आवाज़ संसद में तक गूंजी थी। ऐसी कोई घटना ना घटे इसके चलते हुए प्रशासन ने पहले ही अपनी पूरी तैयारी कर चुका था। पुलिस बल बेरीकेटिंग लगाकर कलेक्टर कार्यालय को सुरक्षित कर लिया था परंतु अंबेडकर अनुयायी संविधान को मानते हैं और पूरे संवैधानिक रूप से ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में उपस्थित लालबाग पार्षद मीना महेंद्र सुरावडे ग्रुप, सचिन गाढ़े, संगीता तायडे, गौतम गवाई आदि मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version