मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

अविभाजित मध्य प्रदेश के पहले यूनानी मेडिकल कॉलेज, सैफिया हमीदिया यूनानी तिब्बिया कॉलेज, गणपतिनाका बुरहानपुर में 1971 से 2023 तक बैच के पूर्व छात्र छात्राओं का एक मिलन समारोह दिनांक 15 दिसम्बर 2024 रविवार को आयोजित होने जा रहा है जिसमें जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र एवं मध्य प्रदेश स्टेट से बड़ी संख्या में यहां के अध्यनरत पूर्व छात्र एवं छात्राएं पहुंच रहे हैं।
उक्त कार्यक्रम की तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए युनानी कॉलेज बुरहानपुर के प्रोफेसर डॉ. फरीद काज़ी, डॉ. सबीहुद्दीन जौहर एवं डॉ. इमरान खान ने बड़े ही उत्साहित होकर बताया कि पूर्व छात्र-छात्राओं में सालों के बाद एक दूसरे से मिलने को लेकर बहुत ज़्यादा खुशी एवं उत्साह का माहौल है और बाहर से आने वाले अपने सीनियर्स और जूनियर्स के स्वागत की तैयारियां कॉलेज प्रागंण में ज़ोर शोर से हो रही है। आयोजकों ने उम्मीद ज़ाहिर की है कि ये प्रोग्राम अपने आप में एक शानदार जानदार, यादगार और एतिहासिक प्रोग्राम होगा।
