भाजपा के 13 मंडलों के बूथ अध्यक्ष पद की राय शुमारी को लेकर पार्टी के सह निर्वाचन अधिकारी को बंद लिफाफे में सौंपे बूथ अध्यक्ष पद के नामों की सूची | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

भाजपा के 13 मंडलों के बूथ अध्यक्ष पद की राय शुमारी को लेकर पार्टी के सह निर्वाचन अधिकारी को बंद लिफाफे में सौंपे बूथ अध्यक्ष पद के नामों की सूची | New India Times

भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व अंतर्गत बुधवार को बूथ अध्यक्ष पद के लिए रायशुमारी हुई। जिस में बुरहानपुर जिले के 13 मंडलों में मंडल स्तर पर बूथ अध्यक्ष पदों के लिए कार्यकर्ताओं से सुझाव लिए गए। सभी 13 मंडलों पर जिला निर्वाचन अधिकारी व खातेगांव विधायक आशीष शर्मा द्वारा प्रभारी नियुक्त कर भेजे थे। नियुक्ति प्रभारियों ने प्रत्येक मंडल में पहुंचकर कार्यकर्ताओं से बूथ अध्यक्ष के नामों के सुझाव लिए।

जिलेभर में मंडलों में कार्यकर्ताओं के समंवयक से रायशुमारी हुई। जिसमें कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। जिले के बुरहानपुर और नेपानगर विधानसभा के कुल 652 बूथ है। जहां भाजपा ने बूथ स्तर पर समितियां गठित की है। जिसमें अध्यक्ष निर्वाचन के लिए रायशुमारी की गई। संभावित अध्यक्षों के नामों की सूची बनाकर प्रभारियों ने लिफाफे बंद किए। जिसे जिला सह निर्वाचन अधिकारी कैलाश पारीक को सौंपी गई।

मंडलवार बूथों की संख्या

नावरा भगतसिंह मंडल 49 बूथ है। धुलकोट मंडल में 62 बूथ है। नेपानगर अटल बिहारी वाजपेयी मंडल में 49 बूथ है। नेपानगर मंडल में 43 बूथ है। खकनार मंडल में 58 बूथ है। नेपानगर कुशाभाऊ ठाकरे मंडल में 45 बूथ है। फोफनार पंडित दीनदयाल मंडल में 41 बूथ है। बहादरपुर मंडल में 69 बूथ है। सरदार पटेल मंडल में 48 बूथ है। शाहपुर मंडल में 55 बूथ है। डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी मंडल में 47 बूथ है। लोकमान्य तिलक मंडल में 47 बूथ है।लोकमाता अहिल्या देवी मंडल में 41 बूथ है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version