बहराइच प्रथम संस्था द्वारा मनाया गया बाल अधिकार दिवस | New India Times

फ़राज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

बहराइच प्रथम संस्था द्वारा मनाया गया बाल अधिकार दिवस | New India Times

जिला समन्वयक अश्विनी सिंह के दिशा निर्देश पर 11 दिसम्बर 2024 को प्रथम संस्था द्वारा बाल अधिकार दिवस के दिन संबिलियन विद्यालय टेंडवा सिटींपुर में बाल अधिकार दिवस का अयोजन किया गया जहाँ पर अध्यापक के सहयोग से सभी बच्चों के साथ रैली का आयोजन किया गया व बाल श्रम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। रैली में बच्चों द्वारा बच्चों को शिक्षा और बड़ों को काम ” बाल मजदूरी छोडो, शिक्षा से नाता जोड़ो, हर बच्चे का है अधिकार, पूरी शिक्षा पूरा प्यार जैसे गगन भेदी नारे लगाकर  अभिभावक को जागरूक किया।

बहराइच प्रथम संस्था द्वारा मनाया गया बाल अधिकार दिवस | New India Times

रैली विभिन्न गांवों (टेंडवा, सिटींपुर, गोपचंदपुर, ऊंच गाँव) से होती हुई स्कूल में समाप्त हुई। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक समन्वयक गोपीचंद द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्था के शिवनाथ मिश्रा द्वारा बाल अधिकार पर बच्चों को जागरूक कर जानकारी दिया गया व संस्था की प्रिवेंशन स्टॉफ रेखा देवी द्वारा टोल फ्री नंबर व बस स्टॉप पर  संस्था का काम व बच्चों की शिक्षा व  उपस्तिथि पर जानकारी दिया।

बहराइच प्रथम संस्था द्वारा मनाया गया बाल अधिकार दिवस | New India Times

स्कूल अध्यापक द्वारा बाल अधिकार दिवस पर सभी बच्चों को बधाई दिया व प्रतिदिन स्कूल आने का आवाहन किया तथा संस्था के काम की सराहना किया। उपरोक्त कार्यक्रम मे प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार सिंह, कौशलेन्द्र सिंह, श्रीमती मुनेश, मीनाक्षी यादव, पंकज कुमार, अवधेश कुमार, पवन कुमार सिंह व शिवपुजन भास्कर मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version