नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

ग्रामीण इलाकों में शिक्षा की गुणवत्ता बरकरार रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिए जाने पर संतोष व्यक्त करते हुए UGC की NAAC ने जामनेर एजुकेशन सोसायटी संचालित श्री सुरेश दादा जैन फार्मेसी कॉलेज को B+ श्रेणी का नामांकन दिया है। NAAC के अध्यक्ष डॉ पवन कृष्णन, डॉ अशोक कुमार सी के, डॉ चंद्रशेखर राव बारु ने कॉलेज कि तमाम सेवा सुविधाओ और नवीनतम प्रकल्पों का मुआयना किया। कमेटी ने छात्रों, अभिभावकों तथा प्रोफेसरों कर्मचारियों से संवाद स्थापित किया।

प्रिंसिपल डॉ शशिकांत बऱ्हाटे, संस्था के कर्तव्य कर्मठ सचिव सुरेश धारीवाल मौजूद रहे। विदित हो 1919 मे शुरू करवाई गई जामनेर तालुका एजुकेशन सोसायटी जलगांव जिले की नामचीन शिक्षा संस्था में एक है। इस संस्था ने जामनेर तहसील की पांच पीढ़ियों का भविष्य संवारा। जामनेर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र मे उद्योगों, कारखानों के अभाव के बावजूद भी इस संस्था के संस्कारी छात्र भविष्य मे बेहतरीन नागरिक बनकर देश समाज के विकास मे सहभागिता दर्ज कर रहे है।
