संगठन विरोधी गतिविधियों के कारण अमरनाथ यादव परिषद से 6 वर्ष के लिए निष्कासित | New India Times

शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

संगठन विरोधी गतिविधियों के कारण अमरनाथ यादव परिषद से 6 वर्ष के लिए निष्कासित | New India Times

11 दिसंबर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष हरि किशोर तिवारी के निर्देश पर गोरखपुर मंडल के मंडल अध्यक्ष गोविंद जी श्रीवास्तव ने अमरनाथ यादव मंडल महामंत्री को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद से 06 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है। मंडल अध्यक्ष गोविंद जी जिला अध्यक्ष रूपेश श्रीवास्तव और जिला मंत्री मदन मुरारी शुक्ल ने बताया कि श्री अमरनाथ यादव राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद में होते हुए वर्षों से परिषद के किसी भी गतिविधि में भाग नहीं ले रहे थे, तथा अन्य नकली संगठनों के संपर्क में थे जिसकी रिपोर्ट मंडल अध्यक्ष गोविंद जी श्रीवास्तव ने प्रांतीय नेतृत्व को दिया इसके बाद आज प्रांतीय नेतृत्व द्वारा श्री अमरनाथ यादव को सभी पदों से मुक्त करते हुए उन्हें 06 वर्ष के लिए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद से निष्कासित कर दिया है। मंडल अध्यक्ष ने बताया कि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद से संबद्ध कोई भी संगठन श्री अमरनाथ यादव के बहकावे में न आए क्योंकि इनका परिषद से अब कोई भी संबंध नहीं रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version