यात्री ने सोशल मीडिया पर रेल मंत्री को किया टैग, मिली इंस्टेट चाय! | New India Times

अतीश दीपंकर, नई दिल्ली, NIT:

यात्री ने सोशल मीडिया पर रेल मंत्री को किया टैग, मिली इंस्टेट चाय! | New India Times

मडगांव तेजस एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे यात्री सूर्यांश ने यात्रा के दौरान चाय का ऑर्डर किया और अटेंडेंट ने उन्हें बताया कि ट्रेन में चाय उपलब्ध नहीं है, केवल कॉफी ही दी जा सकती है। निराश यात्री ने इस अनुभव की शिकायत सोशल मीडिया पर की और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को टैग करते हुए इस मामले का समाधान मांगा।

शिकायत के कुछ ही मिनटों बाद मंत्रालय ने त्वरित कार्रवाई की, और तुरंत यात्री को चाय उपलब्ध कराई। अगले ही पल, खुश यात्री ने सोशल मीडिया पर इस त्वरित समाधान की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया और रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया।

यह वाकया सोशल मीडिया पर अपने यात्रियों के प्रति रेलवे की तत्परता को दर्शाता है, जहां उच्च अधिकारियों की टैगिंग के बाद समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाता है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के नेतृत्व में रेलवे ने यह साबित किया कि वे यात्रियों की संतुष्टि और सुविधाओं को लेकर गंभीर हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version