पानी संस्थान ने आयोजित किया किशोरी सशक्तिकरण के तहत संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

पानी संस्थान ने आयोजित किया किशोरी सशक्तिकरण के तहत संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता | New India Times

मिश्रौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत खैराखास में पानी संस्थान ने संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खुनियांव ब्लॉक में चल रहे किशोरी सशक्तिकरण कार्यक्रम के अंतर्गत खैराखास ग्राम पंचायत में पानी संस्थान ने 08 दिसम्बर 2024 को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया।

पानी संस्थान ने आयोजित किया किशोरी सशक्तिकरण के तहत संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता | New India Times

जिसमें 07 ग्राम पंचायतों बेलवा, मिश्रौलिया, करौंदा, कुसम्ही, केरवनिया, सेमरा, खैरा के किशोर एवं किशोरियों द्वारा कबड्डी, रस्साकसी, 100 मीटर दौड़ तथा क्रिकेट खेल में प्रतिभाग किया। कुल सात ग्राम पंचायतों के लगभग 200 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि प्रतीक राय ने रिबन काट कर खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया।

पानी संस्थान ने आयोजित किया किशोरी सशक्तिकरण के तहत संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता | New India Times

इस दौरान विनय जायसवाल, अमित जायसवाल, अखिलेश मौर्या, बाल जी मिश्रा, विरेन्द्र कुमार चौधरी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पानी संस्थान के कार्यकर्ताओं द्वारा किशोरियों के सशक्तिकरण के लिए पानी संस्थान द्वारा किये जा रहे प्रयास को विस्तार से बताया गया।

पानी संस्थान ने आयोजित किया किशोरी सशक्तिकरण के तहत संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता | New India Times

कार्यक्रम में किशोरियों के साथ पानी संस्थान के परियोजना समन्वयक सतीश, एम.आई.एस आलिया, एकाउंटेंट अखिलेश, संकुल समन्वयक, सुमन, कल्पना, अंशिका, अमित, जितेन्द्र, सुरेन्द्र, संकुल सहजकर्ता प्रिंयका, शीला,  रागिनी एवं उजाला आदि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version