संदीप शुक्ला, ग्वालियर, NIT;
आज दोपहर 4 बजे होटल लैंडमार्क में ग्वालियर हॉस्पिटल व नर्सिंग होम एसोसिएशन मीटिंग आयोजित की गयी। मीटिंग के आरंभ में एसोसिएशन के नए अध्यक्ष डॉ अजय उपाध्याय ने पुराने अध्यक्ष डॉ राकेश रायजादा से चार्ज लिया। इस के बाद एसोसिएशन ने डॉ ए एस भल्ला जो की हाल ही में अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य मनोनीत हुए हैं, को पुष्प दे कर सम्मानित किया। डॉ भल्ला ने अपना पूरा सहयोग एसोसिएशन को देने के घोषणा की।
डॉ अजय उपाध्याय ने आगे बताया कि एसोसिएशन का पद ग्रहण समारोह आगामी 19 फरवरी को आयोजित किया जायेगा।
एग्जीक्यूटिव कॉमेट मीटिंग में कई अहम् मुद्दों पर चर्चा की गयी व आगे के कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार की गयी।
मीटिंग में विशेष तौर पर डॉ ओ एन कौल, डॉ जे सी गर्ग, डॉ प्रकाशवीर आर्य, डॉ स्वाती जोशी व डॉ नीता जौहरी मौजूद रहीं।
